स्कूल के बच्चों को सख्त सज़ा देने के आरोप में अध्यापिका निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

उत्तर प्रदेश में खीरी के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण तिवारी ने एक स्कूल के बच्चों को पीटने और सख्त सजा देने के आरोप में एक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

तिवारी ने कहा कि खुद दोषी होने के बावजूद अध्यापिका ने वरिष्ठ अध्यापिकाओं के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजकर विभाग को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने पलिया खंड शिक्षाधिकारी रमन सिंह और जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव से पूरी जांच करवाई।

जांच रिपोर्ट से पता चला कि शिकायत करने वाली अध्यापिका खुद शिक्षा के अधिकार के तहत आचार संहिता का उल्लंघन करने, बच्चों को सज़ा देने, पढ़ाई का माहौल खराब करने और झूठे आरोप लगाकर अपने वरिष्ठों को गुमराह करने की दोषी थी। उन्होंने बताया कि दो सदस्यों वाली समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation

फुटबॉल में Lionel Messi का नया रोल, दिग्गज खिलाड़ी बने Spanish Club Cornella के मालिक