अब ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर से पंगा लेना स्टूडेंट्स को पड़ सकता है भारी

By निधि अविनाश | Sep 07, 2020

कोरोना महामारी के कारण अब स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई ऑनलाइन हो गई है। इस ऑनलाइन क्लासेस के दौरान जहां टीचर सुबह से शाम तक छात्रों को स्कूल जैसी पढ़ाई देने की कोशिश में जुटे हुए है वहीं ऐसे कई छात्र भी है जो अपनी बदमाशियों से पेश नहीं आ रहे है। बता दें कि जब से कोरोना लॉकडाउन लागू हुआ तभी से ही ऑनलाइन क्लास की भी शुरूआत हुई और ये ऐसे समय मे कई छात्रों के लिए मददगार भी साबित हुई। लेकिन इस बीच ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्रों द्वारा शिक्षकों को धमकाने की भी कई रिपोर्टें सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर होगा बंद, 10 हजार से ज्यादा बिस्तरों की है क्षमता

बता दें कि ऑनलाइन क्लास के दौरान ऐसा कई बार हुआ है कि पैरेंट्स अन्य छात्रों के सामने टीचर को गलत ठहराने लगते है। पैरंट्स का ऐसे सभी छात्रों से सामने गलत ठहराना गलत है क्योंकि इससे छात्रों का टीचर के प्रति गलत प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे टीचर पर भी काफी दबाव बनने लगता है। इस तरह के व्यवहार को ठीक करने के उपायों का उल्लेख करते हुए फोर्टिस अस्पताल की सलाहकार और मनोविज्ञान आकांक्षा पांडे कहती है, “ऑनलाइन कक्षा के दौरान अभिभावकों को शिक्षकों के साथ एक अच्छा जुड़ाव रखने की जरूरत है। स्कूल अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की साइबर कार्रवाई नहीं हो। ”मुंबई के बिलबोंग हाई स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अश्लेषा चिटनावी का कहना है कि उनके स्कूल ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने से पहले ही उपाय अपना लिए थे। इन कक्षाओं में भाग लेने के दौरान छात्रों को आचार संहिता का पालन करना सिखाया गया था। उन्होंने कहा कि "हमने छात्रों के साथ खुली चर्चा की और उन्हें नैतिकताओं और आचरण को सिखाया, जिनका पालन ऐसी ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन