Winter Olympics में Team India की चुनौती, Stanzin Lundup स्कीइंग रेस में 104वें स्थान पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2026

भारत के स्टैंजिन लुंडुप शुक्रवार को मिलानो कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में पुरुषों की 10 किमी फ्रीस्टाइल क्रॉस-कंट्री स्कीइंग स्पर्धा में 104वें स्थान पर रहे। लुंडुप का भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन विवादों में रहा। वह 28 मिनट 26.7 सेकंड का समय लेकर टेसेरो क्रॉस-कंट्री स्कीइंग स्टेडियम में रेस पूरी करने वाले 111 खिलाड़ियों में से 104वें स्थान पर रहे। कुल 113 प्रतियोगियों ने रेस शुरू की और 111 ने इसे पूरा किया।

लुंडुप शीतकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पांचवें क्रॉस-कंट्री स्कीयर हैं। पहले बहादुर गुरुंग गुप्ता थे जो 2006 में पुरुषों के क्रॉस-कंट्री स्प्रिंट स्कीइंग इवेंट में 78वें स्थान पर रहे थे। ताशी लुंडुप, नदीम इकबाल और जगदीश सिंह अन्य खिलाड़ी हैं। भारत का अभियान सोमवार को मोहम्मद आरिफ खान के पुरुषों के स्लैलम अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा में हिस्सा लेने के साथ खत्म होगा। यह आरिफ खान का दूसरा शीतकालीन ओलंपिक होगा। इससे पहले उन्होंने बीजिंग 2022 में स्लैलम और जायंट स्लैलम में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स