न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, हार्दिक पांड्या ने नेट पर की गेंदबाजी

By अंकित सिंह | Oct 28, 2021

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार टीम इंडिया को हमेशा सताती रहेगी। हालांकि उस हार को भुलाकर टीम बाकी के मैचों में जीत हासिल करनी चाहेगी। दुबई में हो रहे टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को ग्रुप दो में रखा गया है जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया की टीम शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के चयन को लेकर लगातार सवाल उठाए गए। सवाल यह भी उठा कि जब हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका नहीं निभा सकते तो फिर उन्हें टीम में क्यों रखा गया है? इन सबके बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पिछले कई महीनों से गेंदबाजी से दूर रहने वाले भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है। 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी भारत के लिए कहीं न कहीं अच्छी खबर है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम रहने वाला है। हार्दिक पांड्या ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। आपको बता दें कि पांड्या आईपीएल 2001 किस के दौरान भी गेंदबाजी नहीं की थी। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। अगर उन्हें टीम में चुना जाता है तो भारत को जरूरी छठे गेंदबाज का विकल्प मिल जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में Medical Interns के Stipend बढ़ाने की मांग तेज, डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद Congress ने CM Omar को लिखा पत्र

Tata Sierra बनी Tata Motors की ग्रोथ इंजन, Curvv की बिक्री में गिरावट से बदला SUV Segment

नेपाल बाढ़ संकट से सुरक्षित मुंबई वापस लौटीं Manasi Parekh! पति और बेटी को गले लगा छलके आंसू, सुनाई आपबीती

जीडीपी गणना में बार-बार बदलाव कर आंकड़े अपने हिसाब से सेट कर रही सरकार: कांग्रेस