मैच से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कोच, मौके को भुनाने की फिराक में टीम इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

एडीलेड। कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के विवादों से घिरे होने के कारण भारतीय टीम मौके को भुनाने की फिराक में होगी लेकिन उस पर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव भी रहेगा। लैंगर ने आस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल सेंस वाटले से कहा कि भारतीय टीम ने शिकार को सूंघ लिया है। ठीक उसी तरह जैसे 2001 में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने किया था। हम भारत में जीतने से मामूली अंतर से चूक गए और 2004 में हमने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘आप उन पलों का अनुमान लगा लेते हैं ।मुझे लगता है कि भारत वैसा ही महसूस कर रहा होगा।’

भारत ने आस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है। इसके अलावा उसे फरवरी में दक्षिण अफ्रीका और सितंबर में इंग्लैंड ने टेस्ट श्रृंखला में हराया। लैंगर ने कहा कि कोहली की टीम बहुत अच्छी है और वे उसे कतई हलके में नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वह अच्छी टीम है और उसके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी है। हम उनका पूरा सम्मान करेंगे। वे आस्ट्रेलिया में अधिक सफल नहीं रहे और आस्ट्रेलियाई टीम भी भारत में कामयाब नहीं रही। उन पर भी काफी दबाव होगा।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास