Asia Cup 2025 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

By Kusum | Aug 06, 2025

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है।

कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई थी कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2025 एशिया कप से बाहर रह सकते हैं। वह अब अक्टूबर में खेली जाने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एशिया कप में खेल सकते हैं। जबकि बुमराह पर फैसला उनकी फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा।

साथ ही कहा जा रहा है कि, सूर्यकुमार यादव अभी रिहैब में हैं। वह पूरी तरह फिट नहीं हुए तो एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 

प्रमुख खबरें

14 October History: दिल्ली में 19वें Commonwealth Games का समापन और खेल जगत की अहम घटनाएं

Air India Hijack Scare | हाईजैक के डर से सहमी फ्लाइट! एयर इंडिया के विमान ने Squawk-7500 अलर्ट के बाद जयपुर में की इमरजेंसी लैंडिंग

Health Tips: रोजाना कम सोने से बढ़ता है Sleep Debt और कमजोर होता है Immune System

बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी