पाकिस्तान खेलने जाएगी टीम इंडिया! 2023 में एशिया कप की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, BCCI ने भी किया समर्थन

By अंकित सिंह | Oct 16, 2021

पाकिस्तान 2023 में एशिया कप की मेजबानी करेगा। दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक में एसीसी के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव जय शाह मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। मतलब की 50-50 ओवर का होगा। इसके अलावा इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि 2024 के एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका करेगा। बताया जा रहा है कि जय शाह ने यह भी कहा कि किसी दूसरे देश की जगह एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए। इसको लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी पुष्टि कर दी गई है।

क्रिकबज की खबर के मुताबिक पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होगा तो भारत उस में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। भारत ने 2008 के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि 2023 में एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा जिसके लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी। गौरतलब है कि 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है। ऐसे में पाकिस्तान भारत आएगा। फिलहाल दोनों देश टी-20 विश्व कप में दुबई में भीड़ने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: भारत के खिलाफ पाकिस्तान को निडर होना होगा: जावेद मियादाद

पाकिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि

कुल मिलाकर देखें तो जब पाकिस्तान के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उसे एशिया कप की मेजबानी ऐसे समय में हासिल हुई है जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। इस बार का T20 वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में यूएई में खेला जा रहा है जबकि अगले साल टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। 

प्रमुख खबरें

क्या कंपनी बिना किसी कारण के आपको निकाल सकती है? जानें अपने अधिकार

सड़क पर ड्रामा छोड़ें Rahul-Akhilesh, वोट चोरी के आरोपों पर संसद में बहस के लिए Amit Shah का खुला चैलेंज

RBI के आंकड़ों में Bank Credit 17.94 प्रतिशत उछला, जमा वृद्धि को पीछे छोड़ा

1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली, जवाब में BJP का देशव्यापी अभियान! 1984 के दंगों के पीड़ित भी मार्च में होंगे शामिल