एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

By अंकित सिंह | Oct 18, 2022

एशिया कप 2023 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। 2023 का एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला जाना है। वर्तमान में 2023 के एशिया कप के लिए पाकिस्तान प्रस्तावित मेजबान है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। ऐसे में जो खबर मिल पा रही है उसके मुताबिक भारत सरकार फिलहाल टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में अब एशिया कप 2023 के मुकाबले न्यूट्रल वैल्यू पर खेले जाएंगे। इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि 2023 का एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। 

इसे भी पढ़ें: BCCI AGM: रोजर बिन्नी बनेंगे बोर्ड के नए अध्यक्ष, बैठक के बाद होगा ऐलान

आपको बता दें कि 2012-13 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हुई है। आईसीसी और एशिया कप के ही मुकाबले में ही भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होती हैं। हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबले हुए थे। इसके अलावा 23 अक्टूबर को T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी