80 साल की बुजुर्ग महिला की जान लेने वाला पिटबुल डॉग पकड़ा गया, नगर-निगम ने दी लोगों को चेतावनी, देखें तस्वीरें

By निधि अविनाश | Jul 14, 2022

लखनऊ में हमला कर मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल डॉग को पकड़ लिया गया है।नगर निगम की टीम आज यानि 14 जुलाई को कैसरबाग स्थित बंगाली टोला पहुंची और वहां से पिटबुल डॉग को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: पटना आतंकी मॉड्यूल मामले का खुलासा, अब तक 5 की हुई गिरफ्तारी, PFI पोस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पशु चिकित्सक डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि इस पिटबुल का लाइसेंस बना है कि नहीं, अभी साफ नहीं हो पाया है। लाइसेंस बनाने का काम प्राइवेट पशु चिकित्सक करते हैं, ऐसे में वहां से भी जानकारी मंगाई जा रही है। नगर निगम में इस कुत्ते का रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस घटा के बाद से नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शहरवासियों से हिंसक प्रजाति के कुत्ते न पालने की अपील की है। इनमें अमेरिकन पिटबुल, रॉटविलर, साइबेरियन, हस्की, डाबरमैन, पिंस्चर, बॉक्सर जैसे कुत्ते शामिल हैं।

80 साल की बुजुर्ग महिला जब पिटबुल को खाना देने गई थी तभी उसने महिला पर हमला कर दिया था। शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई थी। मृत महिला के बेटे अमित ने कहा कि "मैं काम पर गया था जब मुझे इसकी सूचना मिली तो मैं घर आया, तब तक मेरी मां के साथ ये हादसा हो चुका था।"

प्रमुख खबरें

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची

Teachers Day पर Delhi Government ने 118 शिक्षकों को दिया राजकीय पुरस्कार

Jhiram Ghati Maoist Attack में 11 साल बाद न्याय, NIA Court ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी

सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा: ₹59,000 करोड़ की Net Worth निकली फर्जी? LICHFL को लगा करोड़ों का चूना