केजरीवाल का कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ना एक राजनीतिक स्टंट है: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की, जिन्होंने गुरुवार को विधानसभा में तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ते हुए इन्हें किसानों के हितों के खिलाफ बताया। गुप्ता ने कहा कि यह पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक राजनीतिक स्टंट और नौटंकी है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा शासित केंद्र की आलोचना की और कहा कि वह किसानों को धोखा नहीं दे सकते। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने विधानसभा में कृषि कानूनों की प्रतियों को फाड़कर संवैधानिक गरिमा को नौटंकी में बदल दिया। उन्होंने कहा, कृषि कानूनों का केजरीवाल का विरोध सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। जब उन्हें पता चला कि पंजाब के किसानों का एक वर्ग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है, तो राज्य में राजनीतिक जमीन बचाने के लिए, उन्होंने इसका विरोध करने का नाटक करना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें