दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण में तकनीकी खामी, 100 से अधिक उड़ानें विलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है। यह देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

एएमएसएस स्वचालित निगरानी प्रणाली (एएमएस) के लिए जानकारी प्रदान करता है। सूत्रों ने बताया कि यातायात नियंत्रक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ‘मैन्युअल’ रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे हैं जिसमें अधिक वक्त लगता है और इसके परिणामस्वरूप कई उड़ानें विलंबित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण हवाई अड्डे पर हवाई यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है तथा अधिकारी इन समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। विमानों की जानकारी उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में लगभग 50 मिनट की देरी हो रही है।

प्रमुख खबरें

Depression और खराब नींद से हैं परेशान? नई Light Therapy से मूड रहेगा हैप्पी, जानें सब कुछ

Beauty Tips: Monsoon-Acne का क्या है Connection? जानें पिंपल्स फ्री Skin पाने का ये Full-Proof Plan

Mumbai से Riyadh का सफर अब और आसान, Saudi की नई एयरलाइन Riyadh Air की सर्विस शुरू

Tech Alert: Nothing से लेकर Moto तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये Power Packed Smartphones!