संसद में सार्स-सीओवी-2 के हवा से संक्रमण को रोकने की तकनीक लगाई जाएगी : जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

नयी दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सेंट्रल हॉल, लोकसभा चैंबर और समितियों के दो कक्षों में सार्स-सीओवी-2 के हवा से संक्रमण को रोकने के लिए एक यूवी-सी प्रौद्योगिकी लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: राफेल विमान की दूसरी स्क्वाड्रन के लिए इंतजार खत्म, जुलाई के अंत तक संचालन करने की संभावना

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संबद्ध वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) ने इस तकनीक का विकास किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मंत्री ने बताया कि शुरुआत में सेंट्रल हॉल, लोकसभा चैंबर और समितियों के कक्ष संख्या 62 और 63 में इस तकनीक को लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup में Arjun Rajput के शतक के बाद भी भारतीय टीम 208 रन पर सिमटी

मुहूर्त ट्रेडिंग: BSE Sensex 401 अंक उछला, संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

Sheikh Hasina दोषी अपराधी, भारत से प्रत्यर्पण का किया अनुरोध: Bangladesh कानून मंत्री

Diwali पर Green Crackers के नियमों को लेकर Delhi Police अलर्ट, बाजारों में निगरानी सख्त