टेड क्रूज बोले- भारत पर सीएएटीएसए प्रतिबंध लगाना बड़ी मूर्खता होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

वाशिंगटन,  अमेरिका में रिपब्किलन पार्टी के नेता और प्रभावशाली सांसद टेड क्रूज ने देश के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से कहा कि रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के लिए भारत पर ‘अमेरिकी विरोधियों से प्रतिबंधों के माध्यम से मुकाबला करने का अधिनियम’ (सीएएटीएसए) के तहत कोई भी प्रतिबंध लगाना असाधारण मूर्खता होगी। क्रूज ने कहा, इस प्रकार की रिपोर्ट मिली हैं कि बाइडन प्रशासन पृथ्वी पर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के खिलाफ सीएएटीएसए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। मुझे लगता है कि यह फैसला असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण होगा।’’ क्रूज ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाडइन प्रशासन में भारत और अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत कई क्षेत्रों में एक अहम साझेदार है और हाल के कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका का गठबंधन और गहरा एवं मजबूत हुआ है, लेकिन बाइडन प्रशासन में यह पीछे की ओर जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत