Teddy Day 2025: 10 फरवरी को मनाया जा रहा टेडी डे, पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट कर दिन को बनाएं खास

By अनन्या मिश्रा | Feb 10, 2025

हर साल 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। यह दिन वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त या फिर किसी खास को टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार और फीलिंग्स का इजहार करते हैं। यह दिन सिर्फ खिलौना देने का दिन नहीं बल्कि प्यार, अपनापन और यादों को संजोने का खूबसूरत मौका है। एक प्यारा सा टेडी आपके रिश्ते में खुशियों की मिठास और नयापन घोल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि टेडी डे क्यों मनाया जाता है और इस दिन टेडी बियर गिफ्ट करने की क्या वजह होती है।

दरअसल टेडी बियर का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया था। साल 1902 में राष्ट्रपति थियोडोर ने एक घायल भालू का शिकार करने से इंकार कर दिया था। इस घटना से प्रेरित होकर एक खिलौना निर्माता ने भालू जैसे दिखने वाला एक सॉफ्ट टॉय बनाया। इसका नाम टेडी बियर रखा, जोकि काफी लोकप्रिय हुआ।

क्यों मनाया जाता है ये दिन

यह दिन प्यार, अपनापन और बचपन की मासूमियत को दर्शाने का काम करता है। टेडी डे का दिन खुशी बढ़ाने, रिश्तों में गर्मजोशी लाने और तनाव को कम करने का काम करता है। इस दिन को कपल्स प्यार और केयर वाला दिन मानते हैं। साथ ही इस दिन तोहफा देकर अपनी फीलिंग्स बयां करते हैं। टेडी बियर सिर्फ प्रेमी या प्रेमिका को ही नहीं बल्कि आप अपनो दोस्तों को भी दे सकते हैं।

ऐसे बनाएं टेडी डे को खास

आप अपने पार्टनर या फिर दोस्त को उनकी पसंद के हिसाब से टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं।

आप चाहें तो कस्टमाइज्ड टेडी बियर तोहफे में दे सकते हैं और इस पर कोई प्यार भरा मैसेज लिख सकते हैं।

आप अपने पार्टनर को एक रोमांटिक नोट या चॉकलेट देकर सरप्राइज कर सकते हैं।

आप अपने पार्टनर के साथ कोई टेडी बियर थीम डेट प्लान करें।

प्रमुख खबरें

Operation Sheruwali का 33वां दिन, Jammu-Kashmir के जंगलों में सेना का महाअभियान जारी, चारों तरफ से घिर गये आतंकवादी!

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश