पालघर: 14 साल की किशोरी से हैवानियत, जबरन शादी, यौन उत्पीड़न और गर्भपात, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे 85,000 रुपये में बेचा गया, जबरन शादी कराई गई, उसका यौन उत्पीड़न किया गया और गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। यह जघन्य अपराध बाल विवाह निषेध और पॉक्सो अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके लिए छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें: भगवान ने मुझसे कहा...CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील बोले- मुझे बिल्कुल अफसोस नहीं

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने इस वर्ष 10 अप्रैल को लड़की से शादी की, उसके माता-पिता को 85,000 रुपये दिए और उसे जलगांव जिले के पचोरा ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। अधिकारी ने बताया कि बाद में उस व्यक्ति की मां ने लड़की को कुछ गोलियां दीं जिससे उसका गर्भपात हो गया। उस व्यक्ति और उसके परिवार ने कथित तौर पर लड़की के आभूषण और अन्य कीमती सामान भी छीन लिए और बाद में वह जव्हार में अपने माता-पिता के घर लौट आई।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: अजय मिश्र टेनी और बेटे आशीष मिश्रा पर गवाह को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज

लड़की ने हाल में आदिवासी कल्याण संगठन ‘श्रमजीवी संगठन’ से संपर्क किया, जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में उसकी मदद की। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार रात आरोपी व्यक्ति, उसके माता-पिता और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘जांच की जा रही है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार