आगरा से अगवा किशोरी अहमदाबाद में मिली, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2025

आगरा जिले में बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे से चार फरवरी को अगवा की गयी 15 साल की किशोरी गुजरात के अहमदाबाद की एक मस्जिद में मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त द्रविड़ कुमार सिंह ने बताया कि आगरा पुलिस ने लड़की को अगवा करने के आरोप में अमन खां नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किसी अन्य समुदाय की किशोरी को उसका पड़ोसी अमन खां उर्फ छोटे खां अपने साथ ले गया था और इस बात को लेकर जैतपुर में खासा तनाव व्याप्त था।

इसके विरोध में जैतपुर कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तोपता चला कि किशोरी को अमन खां अपने साथ ले गया था।

पुलिस ने किशोरी का पता लगाने के लिए पंजाब और गुजरात में कई जगह छापे मारे। उन्होंने बताया कि पुलिस को लड़की के गुजरात में होने का सुराग मिला जिसके बाद उसने अहमदाबाद की एक मस्जिद में किशोरी को लेकर ठहरे अमन खां को पकड़ लिया और किशोरी को भी मुक्त करा लिया। सिंह के अनुसार, आरोपी को आगरा लाकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप