जम्मू-कश्मीर: 14 साल की नाबालिग लड़की का कई बार किया बलात्कार, गर्भवती हुई पीड़िता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पौनी तहसील के एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गयी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। रियासी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

इसे भी पढ़ें: इस परिवार में एक नहीं बल्कि 185 लोग रहते हैं साथ, 10 चूल्हों में तैयार होती है 75 किलो आटे की रोटियां

अधिकारियों के मुताबिक काफी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम विशाल कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। एसएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ अदालत में निर्धारित समय के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाओं, विशेषकर नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराध के प्रति संवेदनशील रहने के लिए पुलिस को नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

केरल, दक्षिण तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी

Canada पुलिस की एक गलती ने ले ली भारतीय दंपत्ति की जान, दुकान को लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ने के लिए दौड़ा दी रॉन्ग साइड में गाड़ी

Pride and Prejudice अभिनेत्री Rosamund Pike नाउ यू सी मी 3 के कलाकारों में शामिल हुईं

Delhi : कन्फर्म रेल टिकट उपलब्ध कराने के बहाने ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार