दक्षिणी दिल्ली में गेट बंद करने को लेकर किशोर ने माली की गोली मारकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक जायदाद का गेट बंद करने को लेकर सोमवार तड़के 37- वर्षीय एक माली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जायदाद की देखभाल का काम करने वाले संतलाल को सीने में गोली लगी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पड़ोस में महिलाओं के जोर-जोर से रोने की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि एक व्यक्ति को गोली लगी थी और वह श्मशान घाट के पास बेसुध पड़ा था।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान पता चला कि जायदाद का गेट बंद करने को लेकर आरोपी का पीड़ित के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पीयूष ने कथित तौर पर संतलाल को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पूछताछ करने पर पीयूष ने अपना अपराध कबूल कर लिया। संतलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

मैक्रों की मुस्कान, कार्नी की चुप्पी, ट्रंप की Awkward Diplomacy, G7 कैसे बना रियलिटी चेक सम्मेलन

जय शाह ने Women T20 WC 2026 के रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग वीकेंड को सराहा, बताया इतिहास की शुरुआत

भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिल

UAE-कनाडा और PM मोदी की ताबड़तोड़ मीटिंग, जानें क्या हुई बात?