George Soros Part VII | भारत जोड़ो यात्रा और सोरोस, राफेल डील में जांच के लिए फंडिंग

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2023

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की थी। जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ से खूब शोर मचाया गया था, चौकीदार चोर है जैसे नारे भी गढ़े गए थे और कोर्ट से फटकार फिर 2019 के चुनाव में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद इस मुद्दे की हवा निकल गई थी। वहीं फ्रांस की एनजीओ शेरपा एसोसिएशन ने इसमें भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की थी। इस एनजीओ को जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंड जारी किया जाता है।

सीएए प्रोटेस्ट: नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हुए प्रदर्शन से भी जॉर्ज सोरोस का नाम जुड़ा है। कहा जाता है कि सीएए के खिलाफ इतने व्यापक पैमाने पर हुए विरोध को हवा देने के लिए जॉर्ज सोरोस ने फंडिंग की थी। इसकी पुष्टि उनके बयानों से भी होती है। सोरोस ने भारत में लागू किए जा रहे एनआरसी और सीएए को मुस्लिम विरोधी बताया था। 

कश्नीर से आर्टिकल 370 का खात्मा: मोदी सरकार ने जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने का ऐतिहासिक ऐलान किया, तो उस वक्त भी बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तर्ज पर इस 92 साल के बुजुर्ग शख्स ने एंट्री ले ली। उन्होंने मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध किया और कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। इसी तरह किसान आंदोलन और भारत द्वारा कोरोना का वैक्सीन बनाने के बाद उसके खिलाफ वैश्विक मुहिम चालने में भी सोरोस का नाम आ चुका है। 

वैसे तो सोरोस की कहानी सैकड़ों पन्नों में भी नहीं खत्म होगी, लेकिन फिलहाल संक्षिप्त में इतना ही।

इसे भी पढ़ें: George Soros Part I | अराजकता के एजेंट जॉर्ज सोरोस की कहानी, भारत पर क्यों है नजर

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर