The American Dream Part 2| इमीग्रेंट पर क्यों इतने हमलावर रहते हैं ट्रंप | Teh Tak

By अभिनय आकाश | Dec 28, 2024

"मैं अवैध प्रवासियों के मामले को देश पर हमला मानता हूं। अगर कोई हमारे देश पर हमला करता है तो मिलिट्री को रोका नहीं जा सकता है। अवैध प्रवासियों को बाहर करने के लिए जो कुछ भी मुमकिन होगा वो किया जाएगा।" 

इसे भी पढ़ें: The American Dream Part 1| अमेरिकन ड्रीम के फायदे और नुकसान | Teh Tak

ट्रंप के दादा जर्मनी से अमेरिका आए 

डोनाल्ड ट्रंप के दादा फ्रेडरिक जर्मनी से ही थे। वो बहुत छोटे थे तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। बताया जाता है कि जर्मनी में उनका परिवार खेती से जुड़ा हुआ था। फ्रेडरिक बहुत कमजोर और छोटे थे इसलिए उनसे खेती नहीं हो पाती थी। फ्रेडरिक की मां ने उन्हें नाई बनने की ट्रेनिंग दिलाई। ये 1870 के आसपास का दौर है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि फ्रेडरिक को सिर्फ 16 साल की उम्र में अपना देश छोड़कर अमेरिका का रुख करना पड़ता है। दरअसल, हुआ ये था कि जर्मनी में उस वक्त एक कानून हुआ करता था कि हर शख्स को तीन साल आर्मी में देना ही पड़ता था। लेकिन फ्रेडरिक ट्रंप आर्मी ज्वाइन नहीं करना चाहते थे। 

किस्मत आजमाने अमेरिका का किया रुख 

फ्रेडरिक ने अपने देश को छोड़ा और अमेरिका के वन वे टिकट पर 7 अक्टूबर 1885 में अमेरिका में कदम रखा। येदौर गोल्ड रस का बताया जाता है जब जर्मनी से सैकड़ों लोग काम करने के लिए अमेरिका पहुंच रहे थे। कहा जाता है कि अमेरिका का वो दौड़ था जहां लोग अपनी किस्मत आजमाने जा रहे थे। शायद ये भी एक वजह रही होगी की फ्रेडरिक ने भी इसी वजह से अमेरिका का रुख किया। ट्रंप की पत्नी स्लोवेनिया से हैं। ट्रंप की मां एक स्कॉटिश महिला थीं। जबकि उनके पिता एक जर्मन नागरिक थे। ट्रंप जाहिर है कि अगर पहले से अमेरिका में इमीग्रेंट का आना बंद होता तो फिर डोनाल्ड ट्रंप भी इस मुकाम तक नहीं पहुंचते।

इसे भी पढ़ें: The American Dream Part 3| H-1B वीजा हासिल करना बना बड़ी चुनौती | Teh Tak


प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा