मेरी जान को खतरा है... तेज प्रताप ने सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- साजिश रचने वाले 5 नामों का करेंगे खुलासा

By अंकित सिंह | Jun 24, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने देखा है कि किस तरह पार्टी के चार-पांच सदस्यों की 'साजिश' के कारण उन्हें राजद से निष्कासित किया गया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता उनकी असलियत जानती है और वह सभी से जल्दी घुलमिल जाते हैं। तेज प्रताप ने दावा किया कि राजद के उन चार-पांच लोगों ने उनका दुरुपयोग किया। अब विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए यादव ने कहा कि अब वह आम लोगों के बीच जाएंगे और लोग ही उन्हें न्याय दिलाएंगे।

इसके अलावा, तेज प्रताप यादव ने इस बात पर जोर दिया कि वह राजद से अपने निष्कासन के लिए जिम्मेदार चार से पांच लोगों के नाम उजागर करेंगे। यादव ने कहा कि वह अदालत से मदद मांगेंगे और अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप बर्दाश्त करेंगे। निष्कासित राजद नेता ने कहा, "मैं डरने वालों में से नहीं हूं...मैं स्थिति का सामना करूंगा...मैं उन 4-5 लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है। कोई भी अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं अदालत से मदद मांगूंगा।"

इसे भी पढ़ें: मेरा बाप चोर है... बीजेपी ने लालू और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, पोस्टर वायरल

तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है। यादव ने कहा कि वे उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने उनकी जिंदगी 'बर्बाद' की है। निलंबित आरजेडी नेता ने कहा कि बड़े भाई के तौर पर वे चाहते हैं कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार