तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे तेज प्रताप, जनवरी 2019 में होगी अगली सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2018

पटना। पटना की एक अदालत ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तलाक याचिका की सुनवाई गुरुवार को आठ जनवरी तक स्थगित कर दी। दिल्ली से आए वकील अमित खेमका की अगुवाई में तेज प्रताप के वकीलों की टीम के अनुरोध पर जज उमा शंकर द्विवेदी ने उक्त आदेश पारित किया। मामले की सुनवाई शुरू होने से कुछ मिनट पहले अदालत पहुंचे तेज प्रताप से उनके द्वारा अर्जी वापस लिए जाने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इससे इनकार किया और कहा, ‘‘मैंने जो (तलाक) अर्जी दायर की है, उस पर मैं अडिग हूं और हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे।’’ इससे पहले तेज ने एक ट्वीट कर कहा था कि ...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गाॅठ परि जाये।

यह भी पढ़ें: गोत्र पर चुप रहते राहुल तो अच्छा था, गोत्र बताकर उन्होंने कई सवाल खड़े कर दिये

यह पूछे जाने पर कि क्या आप चाहेंगे कि दोनों के बीच सुलह हो जाए, खेमका ने कहा कि उनके हित में जो भी अच्छा से अच्छा होगा उसके लिए हम लोग जरूर प्रयत्न करेंगे। तेज प्रताप ने इसी साल मई महीने में राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी की थी।

प्रमुख खबरें

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण