ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट का चेन खोलेंगे तेज प्रताप, होगा देसी स्टाइल वाल लुक, मिलेगा लोटे में पानी-पत्तल में खाना

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव लगातार सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने बयान की वजह से तो कभी अपने काम की वजह से। हालांकि इस बार तेज प्रताप अपने बिजनेस प्लान की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव अब रेस्टोरेंट्स चेन खोलने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप के इस रेस्टोरेंट्स चेन का नाम लालू की रसोई होगा जिसकी ऑल इंडिया लेवल पर फ्रेंचाइजी भी बांटे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक लालू की रसोई में ऑर्गेनिक खाने का भी इंतजाम होगा। फिलहाल बिहार में इसकी चर्चा जोर-जोर पर है और इसकी शुरुआत पटना से हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या राजद का अध्यक्ष बनने जा रहे तेजस्वी? लालू यादव ने दिया यह जवाब

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप पर रेस्टोरेंट के भीतर बैलगाड़ी, गाय, खटिया जैसे सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि इसका लुक देसी स्टाइल में रखा जा सके। इसके अलावा अपने गांव से दूर रहने वाले लोगों को भी अपने गांव का एहसास होगा। इतना ही नहीं, तेज प्रताप के रेस्टोरेंट में बरामदा और दलान का भी कांसेप्ट रखा गया है जहां चौकी और घटिया लगाई जाएगी। खाना परोसने के लिए पत्तों के पत्तल का उपयोग किया जाएगा जबकि पारंपरिक लोटा और गिलास में पानी दिया जाएगा। तेज प्रताप के रेस्टोरेंट में साउथ और नॉर्थ इंडियन खाने के साथ-साथ नॉनवेज का भी पूरा इंतजाम रहने वाला है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार