बागेश्वर बाबा पर फिर बरसे तेज प्रताप यादव, कहा- वह डरपोक है, हिंदू-मुस्लिम को लड़ा रहा है

By अंकित सिंह | May 09, 2023

बिहार के पटना में बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को दौरा करने वाले हैं। इसको लेकर बिहार में जबरदस्त राजनीतिक बवाल छिड़ा हुआ है। राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव लगातार उनके दौरे का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता लगातार धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में खड़े हैं। बागेश्वर धाम वाले बाबा को लेकर तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। बागेश्वर बाबा के खिलाफ बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने उन्हें डरपोक और देशद्रोही तक कह दिया है। दरअसल पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से बागेश्वर बाबा के दौरे को लेकर सवाल पूछा था। 

इसे भी पढ़ें: जमीन कब्जाने के आरोप में लालू प्रसाद यादव के परिजनों व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

भोजपुरी अभिनेता-गायक से राजनेता बने मनोज तिवारी ने दो-टूक अंदाज में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का पटना में भव्य स्वागत किया जाएगा और उनकी यात्रा का विरोध करने वाले मानवता के विरुद्ध हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर कोई शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध करता है तो वे चुप नहीं बैठेंगे। शास्त्री पटना जिले में नौबतपुर के पास पांच दिवसीय हनुमत कथा शुरू करेंगे और उनके 13 मई को पटना पहुंचने की उम्मीद है। शास्त्री मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम के पीठाधीश हैं। बिहार भाजपा के नेता पटना यात्रा से पहले ही धीरेंद्र शास्त्री को बदनाम करने की कोशिश करने वालों के चेहरे पर कालिख पोतने की धमकी दे चुके हैं।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा