तेजप्रताप और ऐश्वर्या की होने वाली मुलाकात टली, इस वजह से अब 10 जुलाई को मिलेंगे दोनों

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2022

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को लेकर बीते दिनों खबर आई। चोटिल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती होने और बेटी रोहिणी के इमोशनल पोस्ट के बाद अब यादव परिवार से एक और बड़ी खबर सामने आई है। लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और दोनों ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसके अंतर्रगत दोनों की मुलाकाता होनी थी। मीटिग पटना के चिड़ियाघर के वीआईपी क्वार्टर में होनी थी। लेकिन तेज प्रताप ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कंधे की चोट की वजह से पहले से निर्धारित इस मीटिंग को फिलहाल टाल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सीढ़ी चढ़ते हुए गिरे लालू यादव, कंधे की हड्डी टूटने के बाद हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

तेज प्रताप ने टाली ऐश्वर्या से मुलाकात

बता दें कि लालू यादव फिलहाल पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। आज उन्हें भर्ती हुए दो दिन हो गए हैं। जिसकी वजह से दोनों बेटे और पूरा परिवार चिंतित हैं। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में ज्यादा समय बिता रहे हैं। ऐसे में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की ये मुलाकात टाल दी गई है।

उलझे रिश्तों को सुलझाने की आखिरी कोशिश

तेज प्रताप और ऐश्वर्या के उलझे संबंधों को सुलझाने के प्रयासों के तहत दोनों पक्षों के बीच अदालत के निर्देश पर ये मीटिंग होनी थी। अब जिसे आगे बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत रहती है तो दोनों पक्षों के बीच बैठक होगी। इसके लिए कोर्ट ने दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर