बगावत की राह पर लालू के बड़े लाल, RJD के संरक्षक पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पार्टी की छात्र इकाई के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया। तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूँ। नादान हैं वो लोग, जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है, सबकी है खबर मुझे।’’

तेजप्रताप और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के बीच तीखी प्रतिद्वंद्विता की अटकलों के बीच अचानक हुआ यह घटनाक्रम पार्टी के लिये बड़ी शर्मिंदगी की वजह बन गया है। तेजस्वी को राजद सुप्रीमो ने अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया है। 

प्रमुख खबरें

UNSC में भारत ने उठाया AI और तकनीक के दुरुपयोग का मुद्दा, चेताया

Pope Francis की निजी डायरी पुस्तक रूप में प्रकाशित, पादरियों के यौन शोषण पर दर्द और आध्यात्मिक संकट दर्ज

Russia की ओर से लड़ने जा रहा Zimbabwe का नागरिक South Africa में दोषी करार, पांच साल की सजा

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद