By अंकित सिंह | Jul 23, 2019
बिहार के पूर्व स्वाथ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिलहाल सुर्खियों में हैं। सावन के इस महीने में वह भगवान भोले के रंग में रंगे नजर आ रहे है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। तेज प्रताप वायरल हो रही फोटो में भगवान शिव के वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेट रखा है तो भस्म भी लगाये हुए हैं।