तेज प्रताप यादव ने की भविष्यवाणी, बोले- केंद्र में भी लहराएगा महागठबंधन का झंडा

By अंकित सिंह | Oct 15, 2022

अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज एक बार फिर से भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में केंद्र में महागठबंधन का झंडा लहराएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जनता उसे खारिज कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्या कर रही है और क्या नहीं कर रही है, वह अपने घर में कर रही होगी। पब्लिक के बीच में कुछ भी नहीं दिख रहा है। इसी के साथ उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि केंद्र में भाजपा का झंडा लहराएगा। 

इसे भी पढ़ें: लालू के खिलाफ चार्जशीट पर तेजस्वी बोले- जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होता रहेगा ये बातें होती रहेंगी

वहीं, तेज प्रताप यादव ने ललन सिंह का समर्थन किया है। तेज प्रताप ने साफ तौर पर कहा कि जैसा प्रधानमंत्री हैं, वैसा ही ललन सिंह ने कहने का काम किया है। इससे पहले तेज प्रताप यादव ने कहा था कि राजद कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगाई जाए। इसके अलावा हाल में तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के मंत्रालय को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे तो एक-एक डॉक्टर का बुखार छुड़ा दिया था। आपको बता दें कि 2015 में जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तो तेजप्रताप यादव को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि इस बार उन्हें पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त