तेजस्वी ने भाजपा पर लगया संविधान को नष्ट करने का आरोप, बोले- लड़ने के लिए अहंकार को रखना होगा किनारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को विपक्षी दलों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में हाथ मिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें यह फैसला करना होगा कि वे सत्तारूढ़ पार्टी के साथ हैं या उसके खिलाफ हैं। उन्होंने और उनके पिता लालू प्रसाद ने मोदी सरकार पर प्रहार तेज कर दिए हैं। राजद अध्यक्ष प्रसाद ने भाजपा पर समाज का ‘‘साम्प्रदायीकरण’’ करने और ‘‘संविधान को नष्ट’’ करने का आरोप लगाया। यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद के मुस्लिमों का बहिष्कार करने के कथित भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि क्या होगा जब विदेशों में, ज्यादातर मुस्लिम देशों में काम कर रहे भारतीयों के साथ भी ऐसा ही सुलूक किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: ‘शहरी नक्सली’ गुजरात में प्रवेश की फिराक में, राज्य उन्हें बर्बाद कर देगा: नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता 75 वर्ष में देश में चाय की एक दुकान से सर्वोच्च शासकीय पद तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं जबकि उनके आठ साल के कार्यकाल में इंजीनियरिंग तथा अन्य डिग्री धारकों को चाय की दुकानों पर काम करने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को बर्बाद किया जा रहा है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का संविधान लागू किया जा रहा है। गैर-भाजपा दलों के बीच एकता का आह्वान करते हुए यादव ने कहा कि सभी विपक्षी दलों और नेताओं को सत्तारूढ़ पार्टी से लड़ने के लिए अपने अहंकार तथा निजी हितों को किनारे रखना होगा।

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला