भत्ता बढ़ोतरी, पेंशन और बीमा का वादा; पंचायत प्रतिनिधियों को लेकर तेजस्वी की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि यदि बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है, तो पंचायती राज व्यवस्था के निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिया जाने वाला भत्ता दोगुना किया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर और पेंशन भी प्रदान की जाएगी। बिहार में पंचायती राज व्यवस्था तीन स्तरीय है—जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत। इनके प्रमुखों को क्रमशः ‘अध्यक्ष’, ‘प्रमुख’ और ‘मुखिया’ कहा जाता है।

तेजस्वी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “अगर इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने का जनादेश मिला, तो राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों का मार्जिन मनी प्रति क्विंटल के हिसाब से भी काफी बढ़ाया जाएगा।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि नाई, कुम्हार और बढ़ई समुदाय से जुड़े लोगों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान होगा तथा परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती

AI Impact Summit में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, US के Pax Silica क्लब में होगी एंट्री

India AI Summit: PM मोदी के मंच पर Sam Altman-Dario Amodei ने क्यों नहीं मिलाया हाथ?

T20 World Cup में Sikandar Raza का जलवा, Zimbabwe की सुपर एट में तूफानी एंट्री।