मधुबनी मामले को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं CM

By अंकित सिंह | Apr 07, 2021

होली के दिन मधुबनी जिले में एक बीएसएफ जवान सहित पांच लोगों की हत्या और एक अन्य को जख्मी कर दिए जाने की घटना पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। स्थानीय लोग इसे जातीय हिंसा बता रहे हैं। इन सबके बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। CM अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। कल मैं मधुबनी जाकर परिवार के लोगों से मिला लेकिन अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी परिवार के लोगों से नहीं मिला है। उससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर कहा था कि दोषियों के खिलाफ तेजी से सख्त कार्रवाई होगी। बिहार में बढती अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने की ओर इशारा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘ अगर अपराध की कोई घटना होती है तो उसे देखना पुलिस की जिम्मेदारी है। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर सरकार के उच्चस्तरीय अधिकारी सूचना देते हैं और उस पर तत्काल आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है।’’ जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अबतक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, मुख्य आरोपी प्रवीण झा, नवीन झा और भोला सिंह फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR