लालू के बयान का तेजस्वी ने किया बचाव, अपने परिवार को बताया कट्टर हिंदू, बोले- अपनी बेटी का मुंडन कराया

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने पिता लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'कोई परिवार नहीं' वाले तंज से पैदा हुए विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 'मोदी का परिवार' अभियान से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने आज कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उनके पिता लालू यादव का बीजेपी पर इतना प्रभाव था। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि लालू जी की बातों का इतना असर है। लेकिन गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे जो उन्होंने उठाए थे उनका क्या? उन्होंने बहुत सारी बातें कीं। 

इसे भी पढ़ें: Jan Vishwas Rally । नीतीश कुमार 'पलटूराम', मोदी नहीं है हिन्दू, PM और Bihar CM पर भड़के Lalu Prasad Yadav

लालू के बयान पर सिसायी बवाल

नरेन्द्र मोदी की ओर से पूरे देश को अपना परिवार बताए जाने के कुछ देर बाद सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के ‘प्रोफाइल’ पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा और इस संबंध में एक अभियान शुरु कर दिया। एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पर ‘अपना परिवार’ नहीं होने को लेकर कटाक्ष किया था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में यह अभियान चलाया। लालू ने एक रैली में कहा था, ‘‘अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं। वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।” 

प्रमुख खबरें

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी व्रत से होता है सभी पापों का नाश

Share Market Today | अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, सेंसेक्स 69 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे खुला

Maihar के Gola Math Temple का रहस्य, एक ही रात में भगवान Vishwakarma ने किया था निर्माण

Tamil Nadu Assembly में भारी हंगामा! कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के तेवरों के बीच बोले CM विजय- पुलिस को पावर सेंटर नहीं, रक्षक बनना चाहिए