PM मोदी की सर्वदलीय बैठक पर तेजस्वी का तंज, कहा- यह सिर्फ दिखावा है

By अंकित सिंह | Dec 04, 2020

कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए सर्वदलीय बैठक पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है लेकिन हम लोगों को अब तक कोई सूचना नहीं मिली। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी हमें कोई सूचना नहीं है। यह दर्शाता है कि बैठक सिर्फ दिखावा है। तेजस्वी ने किसान आंदोलन को लेकर भी सरकार से सवाल किया। तेजस्वी ने कहा कि किसानों को फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए। MSP का जिक्र कृषि क़ानूनों में नहीं है। हम पूरी तरह से किसान के साथ खड़े हैं, आगे भी रहेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिये। मोदी ने विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों से लिखित में भी इस संबंध में अपने सुझाव भेजने को कहा। इस बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में कोविड-19 का टीका कुछ सप्ताह में तैयार हो सकता है और वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का Jailer 2 फीवर! Drishyam 3 की कमाई में गिरावट, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma

Anant Singh के बयान से सियासी बवाल, JD(U) ने किया Nitish Kumar का बचाव

Neeraj Chopra चोट के बाद अगले साल करेंगे दमदार वापसी, 2028 Olympics पर टिकाया लक्ष्य