लालू के खिलाफ चार्जशीट पर तेजस्वी बोले- जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होता रहेगा ये बातें होती रहेंगी

By अंकित सिंह | Oct 08, 2022

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने लालू यादव और 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर लिया है। अब इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बीजेपी हार जाती है और महागठबंधन के सामने टिक नहीं पाती है, तो उन्हें (केंद्रीय एजेंसियों को) आगे लाया जाता है। जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होता रहेगा ये बातें होती रहेंगी, इसका कोई मतलब नहीं। आपको बता दें कि हाल में ही नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ कर राजद के साथ मिलकर सरकार बना दी थी जिसे महागठबंधन कहा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई के आरोप पत्र पर नाराजगी जताई

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जदयू के मौजूदा अध्यक्ष ललन सिंह और शिवानंद तिवारी ने जमीन के बदले जमीन घोटाले का पर्दाफाश किया था। जब सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की, तब (जदयू) ने कागज उपलब्ध कराए और सीबीआई पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। अब जब कार्रवाई की जा रही है तो जदयू लालू यादव को समर्थन दिखा रही है। एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा “अनुचित हड़बड़ी” में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह डी पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में, “व्यक्तियों ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी”।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार