फर्जी IAS मामले पर तेजस्वी ने केंद्र पर उठाए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां तो विपक्ष के नेताओं के पीछे पड़ी हैं लेकिन...

By अंकित सिंह | Mar 17, 2023

सूरक्षा में बहुत बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने केंद्र सरकार का अतिरिक्त सचिव बनकर सुरक्षा घेरे व अन्य अतिथि सेवाओं का मजा ले रहे गुजरात निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर अब राजनीति भी हो रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस पर सीधे केंद्र पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सरकार और सुरक्षा एजेंसिंयों को गौर करना चाहिए कि कैसे गुजरात का एक व्यक्ति PMO का स्पेशल सेक्रेटरी बन जम्मू-कश्मीर में 4 महीने रहता है। उन्होंने कहा कि यह सेना के अंतिम पोस्ट तक जाता है और सारी जरूरी जानकारी लेता है। ये सूरक्षा में बहुत बड़ी चूक है।

इसे भी पढ़ें: ED-CBI की कार्रवाई पर तेजस्वी बोले, डर गई है भाजपा, 2024 में टिकने वाली नहीं

आपको बता दें कि अदालती दस्तावेज के अनुसार, सतर्क सुरक्षा अधिकारियों ने किरन पटेल को कश्मीर घाटी की उसकी तीसरी यात्रा के दौरान तीन मार्च को गिरफ्तार किया। पटेल ने दावा किया था कि उन्हें दक्षिण कश्मीर में सेब के बागों के लिए खरीदारों की पहचान करने का काम सरकार ने सौंपा है और कुछ आईएएस अधिकारी उसके रौब में आ गये, क्योंकि उसने उन्हें केंद्र के शीर्ष नौकरशाहों व नेताओं के नामबताये। पटेल की रिमांड बढ़ाने के लिए पुलिस ने बुधवार शाम को उसे यहां की एक अदालत में पेश किया। उसके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में दो मार्च को एक मामला दर्ज किया गया और इसके बाद उसे अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया