तेजस्वी बोले- विशेष दर्जा दिए जाने पर बिहार दो साल में देश के शीर्ष पांच राज्यों में होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2022

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार अगर विशेष दर्जे की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दे तो बिहार महज दो साल में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शुमार हो सकता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता ने राज्य के शहरीनिकायों के लिए अपर्याप्त केंद्रीय सहायता की शिकायत करते हुए यह दावा किया। तेजस्वी ने कहा कि अपने स्वयं के प्रयासों से बिहार बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य 40 सांसदों को लोकसभा में भेजता है, जो एक पार्टी को केंद्र में सत्ता संभालने में मदद करता है। इसके बावजूद उसके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार राज्य के खिलाफ पूर्वाग्रह विशेष श्रेणी के दर्जे की उसकी जायज मांग के आड़े आ गया है।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में हम अग्रणी राज्य हैं। हमें बस केंद्र सरकार से एक छोटी सी मदद की जरूरत है। यदि, हमें विशेष दर्जा प्राप्त होता है, तो हम और अधिक तेजी से प्रगति करेंगे, और केवल दो वर्षों में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला