तेजस्वी बोले- अगर UPA का कार्यकाल जंगल राज था, तो NDA का राक्षस राज है, चिराग पासवान का पलटवार

By अंकित सिंह | May 07, 2024

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के कार्यकाल को "जंगल राज" कहा जाता है, तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए शासन को "राक्षस राज" कहा जा सकता है। पत्रकारों से बात करते हुए, यादव ने कहा कि यूपीए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, शिक्षा का अधिकार और मनरेगा जैसी कई पहल कीं। उन्होंने दावा किया कि रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान रेलवे ने अधिशेष राजस्व अर्जित किया और गरीब रथ जैसी ट्रेनें शुरू की गईं। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले एसी कोच में यात्रा करने लगे। अगर बीजेपी नेता इसे 'जंगल राज' कहते हैं तो पीएम मोदी के शासनकाल को 'राक्षस राज' बताया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कैसे लोगों को PM Modi का भाषण सुना रहे है तेजस्वी यादव, जानें क्या है रणनीति?

आपक बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में आए तो देश में ‘जंगलराज’ होगा। शाह ने यह भी दावा किया कि झारखंड में नकदी बरामदगी से साबित होता है कि ‘इंडिया’ गुट के नेता भ्रष्ट हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले में भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘झारखंड में एक मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामदगी साबित करती है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता भ्रष्ट हैं।’

प्रमुख खबरें

France में हिंसक प्रदर्शन और Curfew के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की Advisory

Papankusha Ekadashi Vrat पर भगवान विष्णु की पूजा से मिलता है 100 व्रत के समान पुण्य फल

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण पर रोक के खिलाफ Supreme Court पहुंचा ट्रंप प्रशासन

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान