तेजस्वी का नीतीश पर तीखा हमला: होश में नहीं हैं मुख्यमंत्री, बिहार को दहाड़ने वाला CM चाहिए

By अंकित सिंह | Oct 06, 2025

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और इस महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार चुनाव की तारीखों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर की तारीख इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। इस बार महागठबंधन की सरकार चाहिए। 20 साल तक उन्होंने राज्य को अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, अत्याचार और घोटाला दिया। बिहार की जनता अब इससे तंग आ चुकी है। सीएम अपने होश में नहीं हैं। 

सीएम नीतीश पर वार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अपने होश में नहीं हैं। वह अब बिहार पर शासन करने के लायक नहीं हैं। तेजस्वी जो कहते हैं, यह 'निक्कामी, नकलची सरकार' वही करती है। उन्होंने अपना विजन नहीं बताया है...महागठबंधन इस बार सरकार बनाएगा और हर बिहारी सीएम होगा - चेंज मेकर। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की आज की आधिकारिक घोषणा के बाद, बिहार चुनाव आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है... हमें चुनाव आयोग के रूप में एक रेफरी की ज़रूरत है, जो किसी भी पार्टी का पक्ष न ले। 

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजद तैयार है। बिहार बदलाव के मूड में है। हम '2025, महागठबंधन 235' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चाहे वह जदयू हो या भाजपा, उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। बिहार में एक नासमझ सरकार चल रही है, जिसे दिल्ली नियंत्रित कर रही है। बिहार में भ्रष्टाचार और अराजकता व्याप्त है। 

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games का समापन, भारत ने 85 पदक जीतकर तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

Flydubai Hijacking कोशिश पर Al Qaeda की घिनौनी अपील, 9/11 जैसे हमलों का किया जिक्र

Maharashtra Legislative Council polls: BJP ने उतारे तीन उम्मीदवार, स्मिता जाधव को पुणे से टिकट

Uttarakhand के Jim Corbett से MP के Panna Tiger Reserve तक, इन 4 जगहों पर करें Safari