बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले- अपराधियों को शरण दे रहे CM

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। इक बार फिर से तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था आपराधिक अव्यवस्था बन गयी है। सीएम अपराधियों को शरण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में, सीएम ने दो बड़े अपराधियों को रिहा किया, और यहां तक ​​कि जेल से उनकी रिहाई को सुरक्षित करने के लिए एक कानून में संशोधन भी किया गया। अपराधी खुलेआम कैसे घूम रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jitan Ram Manjhi ने केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ने की धमकी दी, विवाद हुआ तो पलटी मारते हुए बोले- मोदी का साथ कभी नहीं छोड़ूंगा

उन्होंने आगे कहा कि अब सत्ता पक्ष से यह सवाल किया जाना चाहिए कि बिहार में क्या जंगलराज है या महा जंगलराज? आपको बता दें कि पटना जिले के मोकामा इलाके में दो समूहों के बीच बुधवार को हुई गोलीबारी में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एसएसपी ने कहा, ऐसी खबरें हैं कि पटना जिले के बाहरी इलाके बाढ़ के नौरंगा गांव में दो समूहों के बीच 12 से 15 गोलियां चलीं। मामले की जांच की जा रही है...वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस को शाम को बाढ़ के नौरंगा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीन खोखे बरामद किए।

प्रमुख खबरें

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर