'जो महंगाई पहले डायन थी, अब महबूबा हो गई है', तेजस्वी का भाजपा पर वार, बोले- PM Modi से नहीं चलता देश

By अंकित सिंह | May 16, 2024

नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तेजस्वी यादव ने प्रधान मंत्री पर "देश को बर्बाद करने" का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बात करते हुए, तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि मुद्रास्फीति और देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया। महँगाई, बेरोज़गारी और ग़रीबी बढ़ा दी। मोदीजी से देश चला नहीं उल्टा दूसरे को सिखा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की, कहा- वे आरक्षण, लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर तुले हैं

तेजस्वी यादव ने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, सनातन-इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन देश के सबसे बड़े मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर वह चुप हैं।'' तेजस्वी यादव ने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, सनातन-इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन देश के सबसे बड़े मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर वह चुप हैं।'' उन्होंने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भी बात की और कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत सलाखों के पीछे भेजा गया है. उन्होंने कहा, "उन्होंने हमारे परिवार के खिलाफ ईडी, सीबीआई का भी इस्तेमाल किया, लेकिन हम एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं।"

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा