'सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका हारा', नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का सीधा वार

By अंकित सिंह | Mar 07, 2025

बिहार में चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज 'दिव्यांग अधिकार सम्मेलन' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के 11 साल और नीतीश कुमार की सरकार के 20 साल हो गए, लेकिन उन्होंने कभी भी दिव्यांगों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की या हल करने की कोशिश नहीं की। मैं इस सरकार के लिए कुछ पंक्तियां कहना चाहूंगा, 'सरकार खटारा, सिस्टम नकारा; मुख्यमंत्री है थका हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा मारा'।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर सीएम नीतीश कुमार की टिप्पणी पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उनपर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला सीएम हैं। उन पर टिप्पणी करने जैसा कुछ नहीं है। उनकी बिगड़ती सेहत से संकेत मिलता है कि वे अब बिहार चलाने में सक्षम नहीं हैं। सीएम पद की गरिमा होती है। उन्होंने राबड़ी देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: आपको पता भी है कि हमने महिलाओं के लिए क्या किया है? जब RJD MLC पर भड़के नीतीश कुमार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जहाँ तक उम्र का सवाल है, राजनीति में आप जितने बूढ़े होते हैं, आपकी शख्सियत उतनी ही मजबूत होती है। युवाओं में ताकत होती है और वे हर दिन सफल हो सकते हैं। मुझे लगता है कि खुद को युवा कहने वाले तेजस्वी यादव में कोई काबिलियत नहीं है। क्या वे अकेले युवा हैं? और वे कैसे सोच सकते हैं कि वे अमित शाह और नीतीश कुमार की जगह ले सकते हैं? एनडीए में भी कई काबिल युवा हैं। महागठबंधन सिर्फ़ सत्ता हथियाना चाहता है। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत