तेजस्वी यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने पर भड़के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2022

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा समन भेजे जाने पर शुक्रवार को तीखा प्रहार किया। अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विरोधियों के खिलाफ कथित राजनीतिक प्रतिशोध का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा इस तरह की कार्रवाई 2024 में लोकसभा चुनाव तक होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी सभी चीजें 2024 तक चलती रहेंगी। जब किसी ने कुछ गलत नहीं किया है, तो कुछ नहीं होगा। हम दृढ़ता से लड़ना जारी रखेंगे।’’ सोरेन को ईडी ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। सोरेन ने अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए तीन सप्ताह का समय मांगा है। सोरेन ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर ‘‘उत्पीड़न’’ किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू