तेजस्वी यादव के पास करीब 8.1 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के पास करीब 8.1 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। यह जानकारी उनके नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में दी गई है।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा। तेजस्वी यादव वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2015 में इस सीट से जीत हासिल की थी।

बिहार में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। शपथपत्र के मुताबिक, तेजस्वी यादव के पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी राजश्री के पास 59.69 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है।

तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपए नकद हैं। राजद नेता के नाम पर कई बैंक खाते हैं और उन पर 55.55 लाख रुपए की देनदारी है। ये देनदारियां उनके भाई तेज प्रताप यादव और मां राबड़ी देवी के साथ लिए गए संयुक्त ऋणों का हिस्सा हैं।

तेजस्वी यादव से संबंधित कुल सरकारी बकाया 1.35 करोड़ रुपए बताया गया है। उनकी पत्नी के पास कई बैंक खाते हैं, लेकिन कोई देनदारी या सरकारी बकाया नहीं है।

तेजस्वी ने शपथपत्र में खुलासा किया कि उनके पास 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी है। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और इस बार वह हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

उनकी पार्टी राजद, ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा