Breaking: Bihar में होगा तेजस्वी 'राज', महागठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

बिहार की राजनीति में हलचल पूरी तरीके से तेज है। बिहार में आज महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार ने आगे की रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में इन्हें ही आगे करना है। इसका मतलब साफ है कि नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। दरअसल, शीतकालीन सत्र से पहले नीतीश कुमार ने यह बैठक की है। नीतीश कुमार के इस ऐलान से यह तो साफ हो गया कि अब 2025 की राजनीति में नीतीश कुमार तेजस्वी को आगे करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: संसद हमले की वो आंखों देखीं यादें...लोकतंत्र के मंदिर में गोलीबारी ने पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया था

इस बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा नीतीश कुमार के बेहद करीबी विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस बैठक में महागठबंधन में शामिल सभी 7 दलों के नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार ने महागठबंधन के नेताओं को भी साफ तौर पर कह दिया कि शराबबंदी को लेकर कुछ भी बयान ना दे, सब के समर्थन से ही बिहार में शराबबंदी की गई है। फिलहाल जदयू की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। जदयू की ओर से नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में आगे बढ़ाने को लेकर मंथन शुरू किया जा चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में 7 दल शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी नीतीश कुमार को ही प्रधानमंत्री मटेरियल मानते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने अपने आगे की राजनीति के लिए पूरा प्लान फिक्स कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha सीट बढ़ाने पर भड़के Actor Vijay, बोले- South India के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई

इधर AAP MP Ashok Kumar Mittal को ED ने घेरा, उधर Raghav Chadha को Modi सरकार की ओर से मिल गया सुरक्षा घेरा

Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना

West Bengal Election: पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी Central Forces की नजर