घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने का ज़िक्र नहीं.... BJP Manifesto पर Tejashwi Yadav ने दी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने या कम करने का ज़िक्र नहीं है। पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यादव ने दावा किया, “भाजपा के घोषणा पत्र में कहीं भी नौकरी और रोजगार का ज़िक्र नहीं है और ना ही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने अथवा कम करने का ज़िक्र है।”

इसे भी पढ़ें: आग देश में नहीं उनके दिलों में लगी है.... Madhya Pradesh के होशंगाबाद में PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित, Congress पर किया जबरदस्त वार

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के घोषणा पत्र में देश के 60 फ़ीसदी युवाओं, 80 प्रतिशत किसानों और देश के लगभग छह लाख 40 हजार से अधिक गांवों के लिए कुछ भी नहीं है। यादव ने कहा कि बिहार सहित देश के पिछड़े और गरीब राज्यों के विकास एवं उत्थान के लिए भी भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद आते हैं, उन राज्यों के विकास के लिये भी घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। राजद नेता ने आरोप लगाया कि वे (भाजपा नेता) अपने घोषणा पत्र में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान, जवान और गांव को पूर्णत: भूल गए हैं।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj Gift: 2 Gram Gold Earrings के ये 5 डिजाइंस बहन को देने के लिए हैं बेस्ट

Telangana में धूमधाम से मनी Diwali, राज्यपाल ने Bhagyalakshmi Temple में की पूजा

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार