'विपक्षी नेताओं को किया जा रहा परेशान', Rahul Gandhi पर बोले Tejashwi Yadav- जो लड़ता है वही जीतता है

By अंकित सिंह | Aug 05, 2023

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के एक दिन बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि सभी विपक्षी नेताओं को किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि जो लड़ता है वही जीतता है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि कल एक ऐतिहासिक दिन था। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे साथ बही उन्होंने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि सभी विपक्षी नेताओं को किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है। लेकिन जो लड़ता है वही जीतता है। उन्होंने कहा कि परेशानियों के बावजूद भी राहुल लड़ते रहे। इसी से उनकी जीत हुई। यह मोदी के खिलाफ जीत है। 

इसे भी पढ़ें: Adhir Ranjan की मांग, जिस तेजी से Rahul Gandhi को अयोग्य ठहराया गया था, उसी तेजी से बहाल किया जाए

कोर्ट से मिली थी राहत

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली जब उन्होंने मोदी उपनाम वाली टिप्पणी पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी और लोकसभा के सदस्य के रूप में उनकी बहाली का मार्ग प्रशस्त कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति संजय कुमार की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बयान अच्छे मूड में नहीं थे और सार्वजनिक जीवन में एक व्यक्ति से सार्वजनिक भाषण देते समय सावधानी बरतने की उम्मीद की जाती है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और अंत में संस्कृत में ‘‘सत्यमेव जयते’’ और हैशटैग ‘‘इंडिया’’ लिखा।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा