By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि आने वाले दिनों में राजनीतिक लड़ाई नागपुर और नालंदा के बीच होगी। उल्लेखनीय है कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है तथा नालंदा प्राचीन समय में शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था। यादव ने नालंदा में एक दंत चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल के उद्घाटन समारोह में यह टिप्पणी की जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री बिहार के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग करते रहे। हम मांग को दोहराते रहे। लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। कुछ लोग बिहार से नफरत करने लगते हैं।”