बिहार: टेरर मॉड्यूल पर आया तेजस्वी यादव का बयान, बोले- आज देश में बोया जा रहा ज़हर, मुद्दों पर नहीं होती बात

By अंकित सिंह | Jul 16, 2022

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में 2 दिन पहले टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। इसके बाद से लगातार इसको लेकर अलग-अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है। बिहार सरकार पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है। इन सबके बीच आज बिहार में राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी इस मुद्दे पर बयान सामने आ गया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि आज देश में जहर बोया जा रहा है और मुद्दों पर बात नहीं की जा रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ऐसी एक्टिविटी बढ़ रही है, तो सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इंटेलिजेंस को और कैसे मजबूत किया जाए ये तो सरकार ही बता सकती है। आज देश में ज़हर बोया जा रहा है, देश का जो माहौल बना है। देश में मुद्दे पर बात नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने PFI की RSS से तुलना की निंदा की, कुशवाहा बोले- यह राजनीतिक मुद्दा नहीं

‘‘भारत विरोधी’’ व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने वाला गिरफ्तार 

पटना पुलिस ने कथित ‘‘भारत विरोधी’’ व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने के आरोप में 26 वर्षीय एक युवक मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया है। उसके पाकिस्तानी चरमंपथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से भी संबंध होने की जानकारी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत ईसोपुर नहर के पास संदिग्ध मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दी गई जानकारी और उसके मोबाइल फोन में मौजूद सामग्री से ऐसा प्रतीत हुआ कि उसके द्वारा संप्रदाय राष्ट्र विरोधी गतिविधियां तकनीकी माध्यमों से अंजाम दी जा रही है और इसमें स्थानीय तथा विदेशी तत्व मदद कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Success के बावजूद गिर रहा था CJP Leaders का हौसला, Sonam Wangchuk ने खोली आंदोलन की पोल

सुभाष चंद्रा की समाधान योजना पर NCLT के फैसले को बैंकों ने NCLAT में दी चुनौती

AIIMS Rishikesh Director Meenu Singh on COVID-19 Rise: उत्तराखंड में बढ़ते मामलों पर बोलीं- घबराने की जरूरत नहीं, हम तैयार हैं

SCO Summit में PM Modi की Putin को बड़ी नसीहत, Never Ending War छोड़ End of War की ओर बढ़ना होगा