बिहार की डबल इंजन सरकार पर बरसे तेजस्वी, बोले- नीतीश को जबरदस्ती बनाया गया मुख्यमंत्री

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। पटना में इंडिगो एयरलाइन्स के मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब सियासत गर्माने लगी है। विपक्षी दल लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूछा कि इस जगलराज का महाराज कौन है ? 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोगों से मैं पूछना चाहते हैं कि अब जंगलराज का महाराजा कौन है ? कहां हैं प्रधानमंत्री जी ? कहां गायब है ? मुख्यमंत्री जी जो धके हुए हैं जो विभाग नहीं चला पा रहे हैं उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार गलत हाथों में चला गया है। हम सवाल कर रहे हैं कि इस जंगलराज का महाराजा कौन है ? सरकार ही गुंडा चला रहे हैं तो क्या उम्मीद कर सकते हैं। सरकार में रहने वाले लोग संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि बिहार में अपराध की खबरें सामने न आएं अगर इतनी ही एडिटिंग और मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री क्राइम रोकने में लगाते तो ये नौबत न आती। 

इसे भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी के सामने ही हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता, बड़े नेताओं पर लगा आरोप 

उन्होंने कहा कि नीतीश जी से अब बिहार संभलने वाला नहीं। अगर गृह विभाग नहीं संभल रहा तो किसी और को दे दें। उनको जबरदस्ती सीएम बनाया गया है नहीं तो सीएम भी नहीं बनते।

उल्लेखनीय है कि पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत पुनाईचक मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहे इंडिगो एयरलाइन्स के मैनेजर रूपेश सिंह की मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रूपेश ने वहां दम तोड दिया।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा