ममता के साथ धरने पर बैठे लालू के लाल तेजस्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

पटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में यहां से कोलकाता रवाना होते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीबीआई की कार्रवाई की निंदा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा के एक प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही है। पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल में जो हुआ वो गलत है। इस घटना कि जितनी निंदा की जाए कम है। तेजस्वी ने कहा कि कोलकाता की घटना संवैधानिक संस्था पर प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘'बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स बीजेपी के इशारों पर बीजेपी के फायदे के लिए काम कर रही हैं'’।

यह भी पढ़ें: विदेश से लौटीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

तेजस्वी ने कहा, ‘'नरेन्द्र मोदी मेरे अभिभावक जैसे हैं लेकिन मैं उनसे ये कहना चाहता हूं कि पीएम का पद एक गरिमा का पद होता है। वो पीएम कितने दिनों तक रह पाएंगे। जो रहता है उसे जाना भी पड़ता है। लेकिन ये संस्थाएं(केन्द्रीय एजेंसी) स्थाई रूप से रहती हैं। देश के संवैधानिक संस्थानों से खिलवाड़ कतई न करें। देश बर्बाद हो जाएगा। इन हथकंडों के जरिये चुनाव नहीं जीता जा सकता। नरेंद्र मोदी को उपचुनावों के नतीजे याद रखने चाहिए और उन्हें खुद भी ईमानदारी से काम करना चाहिए साथ ही केन्द्रीय एजेंसियों को भी ईमानदारी से काम करने की स्वतंत्रता देनी चाहिए’’।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप